झारखंड में अनाज न देने पर लोगों ने पीडीएस महिला डीलर को चप्पलों की माला पहनाई
झारखंड के दुमका में अनाज नहीं देने पर लोगों ने पीडीएस (जन वितरण प्रणाली) महिला डीलर को चप्पलों की माला पहनाकर इलाके में घुमाया है। बकौल पुलिस, लोगों ने आरोप लगाया है कि 4 महीने से अनाज नहीं दिया गया है। बीडीओ गौतम मोदी के मुताबिक, डीलर ने मई में केवल 60% और जून में 7% खाद्यान्न वितरित किया था।