झारखंड में अब घरेलू उपभोक्ताओं को हर माह मुफ्त दी जाएगी 200 यूनिट बिजली

झारखंड की चंपई सोरेन कैबिनेट ने राज्य के घरेलू उपभोक्ताओं को हर माह 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। अब तक राज्य में घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त मिलती थी। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि राज्य सरकार इसके लिए प्रति माह लगभग ₹21.7 करोड़ का अतिरिक्त बोझ उठाएगी।

Load More