झारखंड में आईईडी बम ब्लास्ट में एक सीआरपीएफ जवान की हुई मौत, एक अन्य घायल
चाईबासा (झारखंड) में शनिवार को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद और एक अन्य जवान घायल हो गया। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल पुलिस, इससे पहले दो जवान आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए थे। दोनों घायलों को इलाज के लिए रांची भेजा गया था।