झारखंड में इमारत ढह जाने से 3 लोगों की मौत, मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका
देवघर (झारखंड) में एक 3 मंज़िला पुराना मकान ढहने के चलते मलबे में दबे 6 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से 3 लोगों की मौत हो गई है। 'सिविल सर्जन' रंजन सिन्हा ने बताया है कि 3 अन्य लोगों का इलाज जारी है। बकौल पुलिस, मलबे में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है।