झारखंड में कुत्ते ने 6 माह की बच्ची को कुछ दूर तक घसीटने के बाद नोच-नोचकर मार डाला
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम ज़िले में रविवार को एक कुत्ते ने घर में सो रही एक 6 माह की बच्ची को कुछ दूर घसीटने के बाद उसे नोच-नोचकर मार डाला। बच्ची की मां ने बताया कि घटना के समय वह घर के पीछे कुछ काम कर रही थी। बकौल रिपोर्ट्स, कुत्ते ने बच्ची की एक आंख फोड़ डाली थी।