झारखंड में कॉन्स्टेबल भर्ती के शारीरिक परीक्षण के दौरान 10 अभ्यर्थियों की हुई मौत: बीजेपी
बीजेपी ने कहा है कि झारखंड में आबकारी विभाग की कॉन्स्टेबल भर्ती प्रक्रिया के लिए शारीरिक परीक्षण के दौरान 10 अभ्यर्थियों की मौत हुई है। पार्टी ने कहा कि प्रशासन की ओर से कुप्रबंधन के कारण ये मौतें हुई हैं। बकौल पुलिस, रांची, गिरिडीह, हज़ारीबाग, पलामू, पूर्व सिंहभूम और साहिबगंज में शारीरिक परीक्षण का आयोजन किया गया था।