झारखंड में कॉन्स्टेबल भर्ती के शारीरिक परीक्षण के दौरान बेहोश हुए 25 अभ्यर्थी, 3 की हुई मौत

पलामू (झारखंड) में बीते दिनों आबकारी विभाग की कॉन्स्टेबल भर्ती प्रक्रिया के लिए शारीरिक परीक्षण के दौरान बेहोश हुए 25 अभ्यर्थियों में से 3 की मौत हो गई है। मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधीक्षक आरके रंजन के अनुसार, प्रारंभिक जांच में अभ्यर्थियों की मौत का कारण सांस लेने में तकलीफ पाया गया है। भर्ती 9 सितंबर तक चलेगी।

Load More