झारखंड में चुनाव प्रचार के दौरान भीड़ में मिथुन चक्रवर्ती का पर्स हुआ चोरी
धनबाद (झारखंड) के निरसा विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को बीजेपी उम्मीदवार अपर्णा सेन गुप्ता के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे बीजेपी के स्टार प्रचारक व ऐक्टर मिथुन चक्रवर्ती का भीड़ में किसी ने पर्स चोरी कर लिया। घटना के बाद कार्यक्रम को जल्द खत्म करना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक, मिथुन के पर्स में ज़रूरी दस्तावेज और पैसे थे।