झारखंड में चोरी करते हुए पकड़े जाने पर चोर ने ग्रामीणों पर दर्ज करवा दी FIR
रांची (झारखंड) में एक घर में चोरी करते हुए पकड़े जाने के बाद चोर ने ही उल्टा उसे पकड़ने वाले ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है। चोर का आरोप है कि चोरी के दौरान पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने उसकी और उसके साथियों की जमकर पिटाई की जिससे उसके एक साथी का बायां हाथ टूट गया है।