झारखंड में छात्रों का आंदोलन हुआ स्थगित, हेमंत सरकार को दिया 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची (झारखंड) में 25 जुलाई से जारी छात्रों का आंदोलन फिलहाल 2 महीने के लिए स्थगित किया गया है। आंदोलनकारियों ने झारखंड सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा कि सरकार इस अवधि में उनकी मांगे पूरी करें और अगर लगा कि सरकार की मंशा छात्रों संग नहीं है तो फिर आंदोलन होगा।