झारखंड में छात्रों के विधानसभा घेराव से पहले BJP ने CM आवास के बाहर किया प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा
रांची (झारखंड) में जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव से पहले सोमवार को बीजेपी कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन कर इस्तीफे की मांग की। कई प्रदर्शनकारी बीजेपी नेताओं को हिरासत में लिया गया है। बीजेपी जेपीएससी नियुक्ति मामले की सीबीआई जांच की छात्रों की मांग का समर्थन कर रही है।