झारखंड में टायर में मिली ₹50 लाख की नकदी; गड्डियां निकाले जाने का वीडियो आया सामने
आयकर अधिकारियों को झारखंड में चुनाव के बीच एक वाहन के स्पेयर टायर में ₹50 लाख की नकदी मिली है। गिरिडीह ज़िले में झारखंड-बिहार सीमा के पास एक चेकपॉइंट पर वाहन की जांच के दौरान यह नकदी ज़ब्त की गई। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने इसका वीडियो ट्वीट कर लिखा, "भ्रष्टाचार और पैसों का अंबार देखना हो तो झारखंड आइए।"