झारखंड में ट्रैफिक जाम में फंसने के बाद हाईकोर्ट के जज ने डीजीपी को किया तलब
झारखंड हाईकोर्ट के जज जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी ने पिछले हफ्ते रांची में मुख्यमंत्री आवास के सामने ट्रैफिक जाम में फंसने के बाद राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को तलब किया है। उन्होंने कहा, "यह जज की सुरक्षा में गंभीर चूक प्रतीत होती है...लगता है कि सुरक्षा-व्यवस्था सिर्फ राजनेताओं और नेताओं के लिए है।"