झारखंड में दुर्गा पूजा मेले से घर लौट रही 2 दलित नाबालिग लड़कियों से हुआ गैंगरेप
पलामू (झारखंड) में 2 दलित नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को दोनों लड़कियां दुर्गा पूजा मेले से घर लौट रही थीं और इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें पकड़कर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ितों ने बताया कि 2 दिनों तक पंचायत के ज़रिए मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया।