झारखंड में दुल्हन समेत कई लोगों को लेकर शादी स्थल पर जा रही बस पलटी, करीब 20 लोग घायल

हज़ारीबाग (झारखंड) में मंगलवार सुबह दुल्हन समेत करीब 60 लोगों को लेकर रांची में शादी स्थल पर जा रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे करीब 20 लोगों के घायल होने की खबर है। बकौल रिपोर्ट्स, घायलों को रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया है। खबर के मुताबिक, बस बिहार के छपरा से चली थी।

Load More