झारखंड में प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में थी मां, बेटे ने देखा तो दोनों ने मिलकर कर दी हत्या
साहिबगंज (झारखंड) में वैलेंटाइन वीक के बीच रोज़ डे पर एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने 14 साल के बेटे की हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, बेटे ने मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। प्रेमी रिश्ते में महिला का भांजा लगता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।