झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार से की मुलाकात, कहा- अच्छे माहौल में हुई बातचीत
झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य-सरकार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सरकार के साथ अच्छे माहौल में बातचीत हुई उनकी मांगों को गंभीरता से सुना गया और आगे भी वार्ता जारी रहेगी। प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि बातचीत के बावजूद उनका प्रदर्शन फिलहाल जारी रहेगा।