झारखंड में पुलिस से मुठभेड़ में ₹5 लाख का इनामी मांझी सहित 2 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद

बोकारो (झारखंड) में बुधवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर हो गए जबकि कोबरा बटालियन के एक जवान शहीद हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारे गए नक्सलियों में कुख्यात एरिया कमांडर कुंवर मांझी शामिल है जिस पर ₹5 लाख का इनाम घोषित था। पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हुई।

Load More