झारखंड में बिजली के तार के संपर्क में आया कांवड़ियों का वाहन, 5 की हुई मौत
झारखंड के लातेहार में गुरुवार तड़के करंट लगने से 5 कांवड़ियों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य झुलस गए। पुलिस के मुताबिक, कांवड़ियों का वाहन तेज़ वोल्टेज वाले तार के संपर्क में आया था। बकौल पुलिस, तीर्थयात्री बाबा बैद्यनाथ मंदिर (देवघर) से लौट रहे थे तभी उनका वाहन बिजली के खंभे से टकराया और तार वाहन पर गिर गया।