झारखंड में बन्ना गुप्ता समेत हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल के 4 मंत्री हारे विधानसभा चुनाव
झारखंड विधानसभा चुनाव में जेएमएम नीत गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलने के बावजूद हेमंत सोरेन सरकार के 4 प्रमुख मंत्रियों को करारी हार का सामना करना पड़ा है। विधानसभा चुनाव हारने वाले मंत्रियों में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (कांग्रेस), जल संसाधन मंत्री मिथिलेश ठाकुर (जेएमएम), शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम (जेएमएम) और समाज कल्याण मंत्री बेबी देवी (जेएमएम) शामिल हैं।