झारखंड में मधुमक्खियों के हमले से एक ही परिवार के 3 बच्चों व महिला की हुई मौत
रांची (झारखंड) में कथित तौर पर मधुमक्खियों के हमले से एक परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई जिनमें एक महिला व उसकी 2 बेटियां और 1 अन्य बच्चा शामिल है। चारों कुएं पर नहा रहे थे और तभी मधुमक्खियों ने उनपर हमला किया। महिला के पति के मुताबिक, महिला बच्चियों को लेकर मायके गई थी जहां घटना घटी।