झारखंड में मरीज़ को ऐम्बुलेंस न मिलने पर परिजन ने खाट पर पहुंचाया अस्पताल
साहिबगंज (झारखंड) में एक मरीज़ को ऐम्बुलेंस न मिलने पर परिजन ने उसे खाट पर टांगकर कई किलोमीटर पैदल चलते हुए अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के मुताबिक, फोन करने के बावजूद ऐम्बुलेंस नहीं पहुंची। मामले पर आरआईएमएस के डॉक्टर विकास कुमार ने कहा, "आज़ादी के इतने साल बाद भी आम जनता की यह दुर्दशा है...सबको अपनी जेब भरने की पड़ी है।"