झारखंड में मरीज़ को मालगाड़ी के नीचे से पार कराया गया रेलवे ट्रैक, वीडियो आया सामने
मुंडासाही गांव (झारखंड) का वीडियो सामने आया है जिसमें स्ट्रेचर पर लेटे मरीज़ को कुछ लोग मालगाड़ी के नीचे से रेलवे ट्रैक पार करवाते और उसे ऐम्बुलेंस तक ले जाते दिख रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, गांव में सड़क न होने पर ऐम्बुलेंस मरीज़ के घर तक नहीं पहुंच सकी जिसके चलते मरीज़ को 1-किलोमीटर तक कंधे पर ले जाया गया।