झारखंड में महिला ने अपनी डेढ़ साल की बेटी की चढ़ाई बलि, शव के कई टुकड़े कर खाया कलेजा
पलामू (झारखंड) में एक महिला द्वारा अपनी डेढ़ साल की बेटी की बलि देने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने धारदार चाकू से गला रेतकर अपनी बेटी की बलि चढ़ाई और उसके बाद शव को कई टुकड़ों में काटकर उसका कलेजा खा लिया। पुलिस के अनुसार, महिला ने हत्या के पीछे तंत्र-मंत्र को ज़िम्मेदार ठहराया।