झारखंड में महिला ने झगड़े के बाद पति पर पेट्रोल छिड़क कर किया आग के हवाले
झारखंड के सिमडेगा ज़िले में एक महिला ने झगड़े के बाद अपने पति पर कथित तौर पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया है। थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि महिला ने गुस्से में आकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।