झारखंड में रेप के बाद हुई नाबालिग की हत्या, 600 लोगों से पूछताछ के बाद गिरफ्तार हुआ आरोपी
गढ़वा (झारखंड) में शादी समारोह में शामिल होने आई एक नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान शादी में शामिल होने आए करीब 600 लोगों से पूछताछ की गई थी। घटनास्थल पर मिली आरोपी की चप्पल से मामले की गुत्थी सुलझी।