साहिबगंज (झारखंड) के ललमटिया फरक्का एमजीआर रेलवे ट्रैक पर बम विस्फोट होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, बरहेट थाना क्षेत्र के घुट्टू टोला के समीप ललमटिया फरक्का एमजीआर रेलवे ट्रैक के पास मंगलवार की देर रात में एक बम ब्लास्ट हुआ। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।