झारखंड में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर हुआ पथराव, टूटा शीशा

झारखंड में पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना करमाटांड़ और यदुडीह स्टेशनों के बीच हुई और इसके चलते ट्रेन के एक कोच का शीशा टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और मामले में केस दर्ज किया गया है।

Load More