झारखंड में वॉन्टेड माओवादी छोटू खरवार की हुई हत्या, ₹15 लाख का था इनाम
रिपोर्ट्स के अनुसार, लातेहार (झारखंड) में मंगलवार को वॉन्टेड माओवादी छोटू खरवार की कथित तौर पर आपसी मतभेद के कारण माओवादियों ने ही हत्या कर दी। ₹15 लाख के इनामी छोटू को पुलिस लंबे समय से तलाश रही थी। गौरतलब है, 2013 में लातेहार आईईडी विस्फोट मामले में भी उसका नाम आया था जिसमें 14 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे।