झारखंड में सिंदूरदान के दौरान दुल्हन ने किया शादी से इनकार, बिना दुल्हन लौटी बारात
रमना (झारखंड) थाना क्षेत्र के बगौंधा में सिंदूरदान की रस्म के दौरान दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया जिससे बारात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा। पुलिस ने भी दोनों पक्षों से बातचीत की, लेकिन मामला नहीं सुलझ सका। लोगों का कहना है कि युवती की शादी जिससे हो रही थी वह उसके मन मुताबिक नहीं था।