झारखंड में स्कूल से लौट रही 16 वर्षीय आदिवासी लड़की से 5 लोगों ने किया गैंगरेप
खूंटी (झारखंड) में स्कूल से घर लौट रही आदिवासी समुदाय की एक 16-वर्षीय लड़की से 5 लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया है। लड़की ने बताया कि 10 लोग उसे झाड़ियों में खींच ले गए थे जिनमें से 5 ने उससे गैंगरेप किया। बकौल लड़की, वह बेहोश हो गई थी और जब उसे होश आया तो वह नग्न थी।