झारखंड में स्पेशल ब्रांच में तैनात सब-इंस्पेक्टर की गोली मारकर की गई हत्या

झारखंड के रांची में कांके इलाके में शुक्रवार रात एक सब-इंस्पेक्टर की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सब-इंस्पेक्टर की पहचान अनुपम कच्छप के रूप में हुई है और वह स्पेशल ब्रांच में तैनात थे। वहीं, पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।

Load More