झारखंड में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर, ₹1 करोड़ का इनामी भी शामिल

झारखंड के बोकारो में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा कमांडो के साथ सोमवार तड़के साढ़े 5 बजे हुई मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गए जिनमें ₹1 करोड़ का इनामी माओवादी विवेक भी शामिल है। एएनआई ने सीआरपीएफ के हवाले से बताया कि अभियान के दौरान एक सेल्फ-लोडिंग राइफल (एसएलआर), 3 इंसास राइफल और एक पिस्तौल बरामद हुई है।

Load More