झारखंड में सुरक्षाबलों ने ₹10 लाख के इनामी नक्सली को मुठभेड़ में किया ढेर
पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड) में सुरक्षाबलों ने रविवार तड़के हुई मुठभेड़ के दौरान ₹10 लाख के इनामी नक्सली सब-जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन को ढेर कर दिया। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से एक एसएलआर राइफल भी बरामद की है। हालांकि, मुठभेड़ के दौरान कुछ नक्सली जंगल और पहाड़ी का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए।