झारखंड में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में मारे गए 4 नक्सली, 2 अरेस्ट
झारखंड के चाईबासा में सोमवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गए जबकि 2 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त एक जोनल कमांडर, एक सब-जोनल कमांडर और एक एरिया कमांडर के रूप में हुई है। बकौल पुलिस, मौके से विभिन्न कैलिबर की राइफल भी बरामद हुई हैं।