झारखंड में हुए रेल हादसे के बाद कई ट्रेनें की गईं रद्द; सूची जारी
चक्रधरपुर (झारखंड) के पास मंगलवार तड़के हावड़ा-मुंबई मेल के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें 30 जुलाई के लिए रद्द कर दी हैं जबकि कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट किया गया है। रद्द हुईं ट्रेनों में 08015/18019 खड़गपुर-धनबाद एक्सप्रेस और 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस शामिल हैं। रेल हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।