झारखंड में होमगार्ड भर्ती के लिए फिर से खुली विंडो, 1614 पदों पर होनी है भर्ती

झारखंड गृह रक्षा वाहिनी ने होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन की विंडो फिर से खोल दी है। इच्छुक उम्मीदवार 9 जुलाई से 16 जुलाई तक दोबारा आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत होमगार्ड के 1,614 पदों पर भर्ती होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की आयु 19-40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Load More