झारखंड में हथिनी ने रेलवे ट्रैक के पास दिया बच्चे को जन्म, 2 घंटे तक रोकी गईं ट्रेनें
रामगढ़ (झारखंड) में रेलवे ट्रैक के पास एक जंगली हथिनी ने अपने बच्चे को जन्म दिया और इस दौरान रेलवे ने दोनों की सुरक्षा के मद्देनज़र करीब 2 घंटे तक ट्रेनों को रोके रखा। मामले का वीडियो सामने आया है जिसमें हथिनी व उसका बच्चा जंगल की ओर जाते दिख रहे हैं। मामला 25 जून का बताया जा रहा है।