झारखंड विधानसभा चुनाव का पहला परिणाम घोषित हो गया है। सिन्दरी सीट से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट-लेनिनिस्ट) (लिबरेशन) के प्रत्याशी चंद्रदेव महतो ने 3,448 मतों के अंतर से बीजेपी की तारा देवी को हराया है। राज्य के रुझानों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएम 34 सीटों, बीजेपी 20 सीटों और कांग्रेस 17 सीटों पर आगे चल रही है।