झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए BJP के नेतृत्व वाले NDA में हुआ सीटों का बंटवारा
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। बीजेपी के झारखंड विधानसभा चुनाव के सह-प्रभारी व असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया, "प्रदेश में आजसू 10, जेडीयू 2 और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी।" बकौल सरमा, बाकी बची सभी 68 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी।