झारखंड विधानसभा चुनाव में किस पार्टी को मिले कितने प्रतिशत वोट?
झारखंड में सभी 81 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में 21 सीटें जीतने वाली बीजेपी को सर्वाधिक 33.18% वोट मिले हैं। वोट शेयर के मामले में इसके बाद जेएमएम 23.44% कांग्रेस 15.56% और अन्य 14.11% का स्थान रहा। आरजेडी को 3.44%, सीपीआई (एमएल) (एल) को 1.89%, नोटा को 1.27%, बीएसपी को 0.78% व एआईएमआईएम को 0.11% वोट मिले हैं।