झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत का सबसे बड़ा और सबसे कम अंतर क्या रहा?
झारखंड विधानसभा चुनाव में पाकुड़ सीट से कांग्रेस की निसात आलम ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है और उन्होंने आजसू के अज़हर इस्लाम को 86,029 वोटों के अंतर से हराया है। वहीं, राज्य की मांडू सीट से आजसू के निर्मल महतो ने कांग्रेस के जय प्रकाश पटेल को सबसे कम मतों (231) के अंतर से हराया है।