झारखंड विधानसभा में JMM विधायक ने की अश्लील टिप्पणी, महिला विधायक ने जताई आपत्ति
झारखंड विधानसभा में जेएमएम विधायक हेमलाल मुर्मु की अश्लील टिप्पणी पर बीजेपी विधायक डॉक्टर नीरा यादव ने आपत्ति जताते हुए उनसे माफी मांगने की मांग की है। नीरा ने कहा कि सदन में 12 महिला विधायक हैं और सभी स्वाभिमान के साथ जीना चाहती हैं। दरअसल, हेमलाल ने विपक्ष पर टिप्पणी करते हुए कहा,"...में हल्दी लगा बावर्ची बनना बंद करें।"