झारखंड सीएम ने जन्मदिन पर शेयर की जेल से रिहा होते वक्त उनके हाथ पर लगाए गए निशान की तस्वीर
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके हाथ पर लगाए गए निशान की तस्वीर ट्वीट कर लिखा है, "जन्मदिन पर...पिछले एक साल की स्मृति मेरे मन में अंकित है- वह है यह कैदी का निशान जो जेल से रिहा होते वक्त मुझे लगाया गया।" उन्होंने कहा, "यह निशान केवल मेरा नहीं बल्कि हमारे लोकतंत्र की वर्तमान चुनौतियों का प्रतीक है।"