झारखंड सरकार ने डिप्टी कलेक्टर से लेकर सिविल जज तक की 44 भर्ती परीक्षाएं की रद्द

झारखंड सरकार ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच मंगलवार रात उन 44 भर्ती परीक्षाओं की सूची जारी की जिन्हें अनियमितताओं की वजह से रद्द किया गया है। इनमें औषधि निरीक्षक, सहायक प्राध्यापक, डिप्टी कलेक्टर, दंत चिकित्सक, सहायक अभियंता, सिविल जज, अतिरिक्त लोक अभियोजक, वन क्षेत्राधिकारी, सरकारी पॉलिटेक्निक में प्रवक्ता, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी आदि पदों के लिए भर्तियां शामिल हैं।

Load More