झारखंड सरकार ने रद्द की JSSC-CGL परीक्षा, एलान के बाद खुशी से झूम उठे आंदोलनकारी छात्र
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि TDPL के ज़रिए हुईं सभी परीक्षाएं और नियुक्तियां रद्द कर दी जाएंगी। उन्होंने आगे कहा, "कैबिनेट ने JSSC-CGL परीक्षा को भी रद्द करने का फैसला किया है। इसके अलावा 2014 से हुई सभी छोटी-बड़ी गड़बड़ियों की पूरी जांच की जाएगी।" वहीं, मांग पूरी होने पर प्रदर्शनकारी छात्र जश्न मनाते दिखे।