झारखंड सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा का रिज़ल्ट हुआ जारी, खाली रह गए ये पद
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का रिज़ल्ट जारी किया है। गैर पारा शिक्षक कोटि में 1,390 सहायक आचार्य का चयन किया गया है जबकि पारा शिक्षक कोटि में मात्र 271 सहायक अध्यापक सहायक आचार्य बन सके। वहीं, गणित-विज्ञान में सहायक अध्यापकों (पारा शिक्षकों) के 80% से ज़्यादा पद खाली रह गए हैं।