झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC CGL परीक्षा का परिणाम जारी करने पर लगाई रोक
झारखंड हाईकोर्ट ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा-2023 का परिणाम जारी करने पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने राज्य सरकार को परीक्षा का पेपर लीक होने के संबंध में दर्ज शिकायत पर एफआईआर करवाने और रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। कोर्ट पेपर लीक मामले की सीबीआई या न्यायिक जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई कर रहा था।