झारखंड हाईकोर्ट ने ज़मीन घोटाला मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को दी ज़मानत

झारखंड हाईकोर्ट ने ज़मीन घोटाला मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व जेएमएम नेता हेमंत सोरेन को शुक्रवार को ज़मानत दे दी। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद जनवरी में उन्हें इस कथित घोटाले से संबंधित मनी लॉन्डरिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। इस्तीफा देने के बाद चंपई सोरेन ने सीएम पद की शपथ ली थी।

Load More