झूले में बैठे थे भाई-बहन, अचानक टूटी ट्रॉली; लखनऊ के मेले में मचा हड़कंप; लाइव वीडियो आया सामने
लखनऊ के सावन मेले में मंगलवार शाम को एक झूले की ट्रॉली अचानक टूटकर नीचे गिर गई। इस हादसे में तीन भाई-बहनों समेत कई लोग घायल हुए। इस पूरे हादसे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें झूला टूटने के बाद लोग चीखते-चिल्लाते दिख रहे हैं। घायलों का आरोप है कि हादसे के बाद भी झूला तुरंत नहीं रोका गया।